भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र… किए ये वादे
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने वादा किया है कि गेहूं की फसल 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी और जिन किसानों की जमीन कुर्क हो गई है, उन्हें मुआवजा देने के लिए एक कमेटी बनवाई जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर शहर में एंटी रोमियो फोर्स तैयार की जाएगी और हर थाने में एक महिला डेस्क बनाई जाएगी।

मेरिट में आने वाली छात्राओं को 12वीं के बाद फ्री स्कूटी दी जाएगी। इसके साथ ही भाजपा ने पांच साल में ढाई लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। भाजपा ने ERCP काे पूरा करने का वादा भी किया है, अब तक कांग्रेस सरकार ERCP को लेकर भाजपा पर हमलावर थी। भाजपा ने वादा किया है कि उसकी सरकार आई तो गहलोत सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए SIT गठित की जाएगी। इसके तहत पेपर लीक, जल जीवन मिशन, वृद्धा पेंशन घोटाले समेत सभी घोटालों की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में हुए घोटालों पर कार्रवाई करने का वादा करते आ रहे हैं। मप्र की लाडली लक्ष्मी योजना की तर्ज पर लाडो प्रोत्साहन योजनाइसमें 2 लाख रुपए का सेविंग बॉन्ड हर नवजात बेटी को दिया जाएगा। छठी क्लास में 6 हजार रुपए, नौंवी क्लास में 8 हजार रुपए, 10वीं क्लास में 10 हजार, 12वीं क्लास में 14 हजार रुपए, प्रोफेशनल पढ़ाई के लिए 50 हजार रुपए और 21 साल की होने पर 1 लाख रुपए अकाउंट में डिपॉजिट होगा। यह योजना मप्र की लाडली लक्ष्मी योजना की तर्ज पर शुरू की जाएगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन