फॉर्च्यूनर पलटी, दो की मौत
बीकानेर। कोलायत से कांग्रेस प्रत्याशी और ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के करीबी बृजमोहन सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ एक और युवक संपत की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

हादसा कोलायत के पास ही जोधपुर जिले के देचू गांव में फॉर्च्यूनर कार पलटने से हुआ है। जानकारी के अनुसार, हाडला निवासी बृजमोहन अपने मित्र के साथ फॉर्च्यूनर से जैसलमेर की तरफ जा रहे थे। वापस लौटते समय कोलायत से पहले जोधपुर जिले की सीमा में आने वाले देचू गांव में उनकी कार पलट गई। बृजमोहन और सम्पत के सिर में गंभीर चोट आई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन