कोहरे ने गिराया तापमान, हल्की बारिश ने दो दिनों में बढ़ाई ठंड
बीकानेर। दो दिनों से हल्की बारिश ने प्रदेश में ठंडक का अहसास करवा दिया है। विगत दो दिन पहले पारा 32-33 पर रहने वाला अब सीधे 25 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। बीकानेर में अलसुबह कोहरे ने दस्तक दे दी जो सुबह लगभग 9 बजे तक छाया रहा। शुक्रवार को दिनभर के बाद रात को भी ठंडी और तेज हवाएं जारी रही।

शनिवार सुबह कोहरा छाने के बाद ठंडक बढऩी शुरू हो गई। आमतौर पर दीवाली के समय ठंडक शुरू हो जाती है लेकिन इस बार दो दिन पहले तक तो गर्मी पड़ रही थी और ठीक दीवाली से एक दिन पहले सर्दी शुरू हो गई। सुबह व शाम निकलने वाले लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अब सर्दी अपने तेवर दिखाने शुरू कर रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन