भाटी का नामांकन हुआ खारिज
बीकानेर। जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों से विभिन्न राजनैतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए नामांकनों की मंगलवार को संवीक्षा की गई। संवीक्षा में कोलायत विधानसभा से तीन उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र निरस्त किए गए, जबकि खाजूवाला से एक प्रत्याशी का तथा लूणकरणसर से भी एक प्रत्याशी का पर्चा निरस्त किया गया। इस प्रकार कुल पांच प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हुए।

कोलायत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूनम कंवर व देवी सिंह भाटी तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार रामदयाल का पर्चा खारिज हुआ है। खाजूवाला से पूनमचंद नायक का राष्ट्रीय लोक सेवक पार्टी से दाखिल नामांकन खारिज किया गया है। लूणकरनसर से निर्दलीय प्रत्याशी अरूणा का नामांकन पत्र खारिज हुआ है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन