गर्दन पर बाँधा डेटोनेटर, उड़े चिथड़े
एक युवक ने अपनी गर्दन पर डेटोनेटर बांध खुद को ब्लास्ट कर सुसाइड कर लिया। धमाके की आवाज सुन आस-पास के लोग घबरा गए। मौके पर पहुंचे तो शरीर के चिथड़े हो गए थे और धड़ अलग होकर बिखर चुका था। मामला उदयपुर जिले के ओड़वास गांव का है। जांच में सामने आया कि मृतक नीलेश मीणा (24) की गर्लफ्रेंड की सगाई हो गई थी और वह इस वजह से परेशान चल रहा था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। आस-पड़ोस के लोगों से बातचीत में सामने आया कि नीलेश का अफेयर था। नीलेश गांव के आस-पास माइनिंग में ही मजदूरी करता था। अल सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि एक युवक ने ब्लास्ट कर खुद को उड़ा दिया था।

घटना के बाद मामले की जांच की तो सामने आया कि नीलेश का गांव की ही रहने वाली लड़की से अफेयर चल रहा था। दोनों एक ही गोत्र के थे तो ऐसे में इनकी शादी नहीं हो सकती थी। लड़की की सगाई किसी और लड़के से हो गई थी। इसके बाद से नीलेश डिप्रेशन में था, और उसने अपनी गर्दन पर डेटोनेटर लगा खुद को उड़ा दिया। नीलेश कहीं से डेटोनेटर लेकर आया और रात में घर से 100 मीटर की दूरी पर गया और खुद को ब्लास्ट कर दिया। धमाके की आवाज सुन नीलेश के पिता राजमल मीणा और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो नीलेश का सिर धड़ से अलग था। बेटे की हालत देख परिजन बेसुध हो गए। नीलेश के पिता किसान है और उसके अलावा परिवार में उसका बड़ा भाई और छोटी बहन है।
इधर, नीलेश के पिता ने ऋ षभदेव थाने में लड़की के परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे बाद मेरे बेटे को घर से 5 जने बुलाकर ले गए थे और उसकी गर्दन काट दी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए