इस एमएलए को ईडी ने किया अरेस्ट
आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी को फिर झटका दिया। अमरगढ़ से आप विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को पिछले साल उनके खिलाफ दर्ज धन शोधन निवारण अधिनियम मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने कार्रवाई तब कि जब आप विधायक एक सार्वजनिक बैठक में भाग ले रहे थे। ईडी ने बताया कि गज्जन माजरा को इसलिए हिरासत में लिया गया क्योंकि वह पूछताछ के लिए भेजे गए चार समन में हाजिर नहीं हुए थे। आज शाम को मोहाली अदालत में जसवंत सिंह को पेश किया जाएगा।

केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने 7 मई 2022 को जसवंत सिंह गज्जन माजरा के कई ठिकानों पर अचानक रेड मारी थी। केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा उस दिन काफी देर तक छापेमारी की थी। सीबीआई ने बताया कि छापेमारी के दौरान जसवंत सिंह के ठिकानों से बड़ी संख्या में हस्ताक्षर किए ब्लैंक चेक, आधार कार्ड और कई अहम कागजात बरामद किए थे। आप विधायक जसवंत सिंह पर 40.92 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले में संबंधित बैंक ने जसवंत सिंह के खिलाफ सीबीआई में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह छापेमारी की गई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए