नेपाल में भूकंप से 132 लोगों की गई जान
नेपाल में शुक्रवार की रात को आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इस विनाशकारी भूकंप से अब तक 132 लोग अपनी जान गंवा चुके है। वहीं, कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। भूकंप से सैकड़ों घर तबाह हो गए है। देर रात से राहत और बचाव अभियान जारी है। नेपाल में तबाही के मंजर के बीच भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत अपने पड़ोसी देश के साथ खड़ा है।
नेपाल में आए इस शाक्तिशाली भूकंप ने 2015 का खौफनाक मंजर याद दिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आए भूकंप में जानमाल के नुकसान पर दुख जताया है। इसके साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे लिखा है कि हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप आधी रात को 11.47 बजे भूकंप आया। इसका केंद्र जाजरकोट जिले में था। गृह मंत्रालय ने बताया कि दोनों जिलों में 132 लोगों की मौत हो गई और 140 लोग घायल हो गए। मृतक संख्या बढऩे की आशंका है। यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसका असर काठमांडू, इसके आसपास के जिलों और भारत की राजधानी दिल्ली तक महसूस किया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए