पाकिस्तान ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप की दौड़ से किया बाहर
फपाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 4 हार के बाद जीत हासिल की है। टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने 205 रन का टारगेट 32.3 ओवर में 3 विकेट खोकर चेज कर लिया। ओपनर फखर जमान ने 81 और अब्दुल्लाह शफीक ने 68 रन की पारियां खेलीं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम 45.1 ओवर में 204 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट लिए।

इस जीत से टीम 7 मैचों में से 3 जीत और 4 हार के बाद 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है। टीम को 2 मुकाबले और खेलने हैं। जिन्हें जीतने की स्थिति में टीम 10 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर फिनिश कर सेमीफाइनल खेल सकती है। दूसरी ओर बांग्लादेश छठी हार के बाद निचले पायदान पर है। बचे मैच जीतने की स्थिति में बांग्लादेश के 6 अंक हो सकते हैं, जबकि टेबल में 4 टीमें 8 अंक तक पहुंच चुकी हैं। ऐसे में बांग्लादेश बाहर हो गई हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन