गोगागेट पर पलटा ट्रक
बीकानेर के रानी बाजार क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा होता टल गया। यहां ईंटों से भरा एक ट्रक गाय बचाने के चक्कर में बीच सड़क पर पलट गया। रिहायशी क्षेत्र में पलटे इस ट्रक की ईंटे उछलकर पास ही स्थित एक घर पर जा गिरी। घर खाली था, जिससे कोई घायल नहीं हुआ। रास्ता जाम हो गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया। रानीबाजार में पेट्रोल पंप के पास ये ट्रक मुड़ रहा था। इसी दौरान सामने आवारा पशु आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलट गया। पलटते हुए ट्रक सोनू मेहता के घर पास पहुंच गया। मकान और ट्रक के बीच कुछ फर्लांग की दूरी रह गई।

अगर थोड़ी दूर और ट्रक पहुंच जाता तो मकान के अंदर घुस जाता। हादसे के समय मकान खाली था और इसके अंदर कोई नहीं था। ट्रक में ईंटे भरी हुई थी, जो पलटने पर सड़क पर बिखर गई। बड़ी संख्या में ईंटे मकान के बाहर बनी दुकान के शटर पर जा गिरी। उस समय ये दुकान भी बंद थी। ट्रक चालक को मामूली चोट आई है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। काफी देर मशक्कत के बाद रास्ते को वापस खोला गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन