वाहन की टक्कर से युवक की मौत
बीकानेर। जयपुर-जोधपुर बाईपास रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंध में परिवादी नागरिक सेवा समिति के पास, गंगाशहर निवासी बनवारी लाल बिश्नोई ने जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज कराया है।

परिवादी का आरोप है कि 19 अक्टूबर की रात करीब 9 से 9ः30 बजे उनका पुत्र संजय बिश्नोई बाईपास रोड उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र के सामने से बाइक पर जा रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, इसकी वजह वह बेहोश हो गया। उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष