केरल के कन्वेंशन सेंटर में हुए सीरियल ब्लास्ट, एक ने किया सरेंडर
बीकानेर। केरल के कन्वेंशन सेंटर में रविवार को हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद से जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। हृढ्ढ्र की एक टीम भी दिल्ली से केरल आ गई है। इस बीच एक शख्स ने पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। उसने दावा किया है कि केरल में हुए धमाके उसकी तरफ से करवाए गए। इस शख्स का नाम डोमिनिक मार्टिन है और उसने त्रिशूर जिले के कोडकारा पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया है।

पुलिस की तरफ से इस बात की पुष्टि जरूर कर दी गई है कि एक शख्स ने हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन अभी भी हर एंगल से जांच को जारी रखा जा रहा है। बड़ी बात ये है कि केरल के 14 जिलों के पुलिस कप्तानों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। एक हमले के बाद से ही जमीन पर तनाव बढ़ा हुआ है और उसे देखते हुए कानून व्यवस्था और ज्यादा दुरुस्त कर दी गई है। कुल तीन बार धमाके हुए थे जिसमें अब तक 40 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक महिला की मौत हुई तथा पांच की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए