इस बार खीर का नहीं होगा वितरण, शाम 4 बजे बंद हो जाएंगे मंदिर के कपाट
बीकानेर। शरद पूर्णिमा पर ग्रहण होने के कारण श्री बजरंग धोरा धाम में उत्सव व जागरण का आयोजन नहीं होगा। मंदिर के आशीष दाधीच ने बताया कि 28.10.23 शनिवार को चन्द्र ग्रहण होने के कारण मन्दिर में हर साल आयोजित होने वाले जागरण व खीर वितरण का कार्यक्रम नहीं होगा। भक्तों के लिए दर्शन का समय सुबह 6.00 बजे से दोपहर 4.00 बजे तक रहेगा। सूतक के कारण 4 बजे मंदिर के कपाट पूर्णतया बंद कर दिए जाएंगे। रविवार को सुबह 7 बजे शुद्धिकरण के बाद श्रद्धालुजन बाबा के दर्शन कर पाएंगे। भक्तों से निवेदन है सूतक काल में अपने घर से ही हनुमान चालीसा का पाठ व सुंदरकांड करें।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन