भारतमाला रोड पर ट्रकों की भिंड़त, चालकों की मौत
बीकानेर के कालू थाना क्षेत्र में भारत माला रोड पर दो ट्रकों की आमने सामने की भिंड़त में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव लूणकरणसर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए है। परिजनों के आने बाद ही पोस्टमार्टम कराया जा सकेगा। कालू थाने के हैड कांस्टेबल पूर्णमल के अनुसार भारतमाला रोड़ पर सेजरासर के समीप दो ट्रक आमने सामने टकरा गए। इस भीषण हादसे में दोनों के चालकों की मौत हो गई। एक ट्रक पंजाब से आ रहा था, इसमें कोयला भरा था, तो दूसरा गुजरात से आ रहा था, जो कश्मीर से सेव भरकर लाया था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव को बाहर निकालकर लूणकरणसर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है। दोनों शवों की पहचान अभी नहीं हुई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए