कन्या पूजन कर बालिकाओं को शिक्षा के लिए किया प्रेरित
बीकानेर। रामझरोखा कैलाशधाम में नवरात्रा स्थापना के साथ ही नवाह्न परायण पाठ की कन्या पूजन के साथ पूर्णाहुति की गई। धाम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि नवरात्रा पर नवाह्न परायण पाठ का विशेष महत्व रहता है। नौ दिन तक पं. नरेश पुरोहित के आचार्यत्व में तथा पं. सुरेश द्वारा पाठ का आयोजन किया गया। आज पूर्णाहुति पर सर्वप्रथम नर्बदेश्वर बाबा का अभिषेक किया गया तथा पूज्य श्री रामदासजी महाराज ने सियाराम बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया। हवन अनुष्ठान के बाद श्रीसरजूदासजी महाराज ने कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन करवाया। इस दौरान महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने कन्याओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सीख दी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन