खाद्य सुरक्षा दल की कार्यवाही
500 किलो सड़ा हुआ क्रीम करवाया नष्ट
बीकानेर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा दल द्वारा नोखा में निरीक्षण व नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि मैसर्स शर्मा जी घी वाले, नोखा की निर्माण इकाई पर लगभग 500 किलो बदबूदार तथा सड़ा हुआ क्रीम रखा था जिसे देखने तथा सूंघने पर दुर्गंध आ रही थी। इस क्रीम को मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा मौके से एक सैंपल एफएसएस एक्ट के तहत लिया गया। इसके अलावा नोखा कस्बे से घी, तेल आदि के कुल 5 नमूने लिए गए। इन्हें जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही में बीकानेर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन