दशहरा : इस बार दोनों तरफ होगा रावण का मुंह, इलेक्ट्रिक आतिशबाजी बनेगी आकर्षण का केंद्र
बीकानेर। करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले दशहरा आयोजन में बीकानेर दशहरा कमेटी द्वारा इस बार दर्शकों के लिए कई नए आकर्षक जोड़े गए हैं। महासचिव संजय झांब ने बताया कि स्टेडियम के दूसरी तरफ बैठने वाले दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इस बार रावण के पुतले का मुँह दोनों तरफ बनाया जायेगा, जिससे स्टेडियम में आने वाले बच्चों में पुतले को लेकर आकर्षक बना रहे। उपाध्यक्ष कबीर झांब ने बताया कि आतिशबाजी के क्रम में इस बार पुतला दहन से पहले सामान्य के साथ इलेक्ट्रिक आतिशबाजी भी की जाएगी। सहसचिव जितेश अरोडा ने बताया कि स्टेडियम में पुतला दहन के दौरान रंगीन आतिशबाजी से पूरा स्टेडियम गुलाबी कर दिया जाएगा जो फ्लडलाइट में खूबसूरत नजारा बिखेरेगा।

झांकी संचालक नमन झांब ने बताया कि आयोजन के लिए निकलने वाली झांकी के लिए चयनित पात्रों का लगातार अभ्यास जारी है। डांडिया पार्टी के साथ ही इस बार झांकी में भी लक्की फायरवर्क्स की ओर से इलेक्ट्रिक आतिशबाजी की जाएगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन