बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी के 72 लाख रूपये में से 70 लाख रूपये 24 घंटे में फाइनेंस बैंक को वापिस दिलवाएं है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि रानीबाजार स्थित आदर्श कॉलोनी में दस अक्टुबर को मनिपुरम फाइनेंस बैंक के मैनेजर विष्णु सोनी ने सीसीआरसी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सूचना दी कि उनकी ब्रांच के नाम पर किसी अज्ञात फ्रोडस्टर ने सिस्टम को हैक करके बहतर लाख का लोन लेकर फ्रोड किया। सीसीआरसी टीम द्वारा फ्रोड टांजेक्शन से संबंधित जानकारी लेकर साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। ब्रांच मैनेजर द्वारा बताये गये चार सस्पेक्टेड अकाउंट को तुरंत फ्रीज कराया। उक्त खातों से अलग अलग वॉलेट में टांसफर हुए। जिनसे समन्वय करते हुए सीसीआरसी सैल द्वारा अब तक 70 लाख रूपये होल्ड करवा दिये गये। इस कार्रवाई को सफलता से अंजाम देने वालों में कास्टेबल सीताराम,रामबक्स,रवीन तथा सत्यारायण की भूमिका अहम रही। एसपी ने बताया कि साईबर रेस्पॉन्स सैल के द्वारा अब तक दो करोड़ रूपये फ्रिज करवाकर परिवादियों को राहत दिलवाई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन