आईजी ने एनसीसी कैडेट्स को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
ATC 2023- 24 Bikaner
बीकानेर। 7 राज बटालियन एनसीसी, बीकानेर के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत आईजी ओमप्रकाश ने बीकानेर संभाग से आए 543 एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए अपने जीवन के अनेक वृतांतों के माध्यम से निष्ठा, कर्तव्य परायणता, नेतृत्व क्षमता, चरित्र निर्माण, संप्रेषण क्षमता को विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने कैडेट्स को नशे से दूर रहने, यातायात नियमों की पालना करने एवं व्यक्तिगत हितों के बजाय संस्थागत हितों को सर्वोच्चता देने का आह्वान किया।

कैंप कमांडेंट कर्नल जॉनी थॉमस ने कैडेट्स को अनुशासित एवं अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विनसम इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सुरेंद्र धारणीया, डिप्टी कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट श्वेता नेहरा सहित एनसीसी अधिकारी गण, पीआई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ उपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में कैडेट्स को .22 राइफल से फायरिंग की तरतीब एवं युद्ध के दौरान फायर एंड मूव टैक्टिस बताई गई। तृतीय सत्र में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं आपदा प्रबंधन पर व्याख्यान का आयोजन किया गया साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत वॉलीबॉल का फाइनल मैच खेला गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन