इजरायल के हवाई हमले में मारा गया अबू शमाला
फिलीस्तीन से बहुत बड़ी खबर आ रही है। इजराइली वायुसेना ने आतंकी संगठन हमास के वित्त मंत्री अबू शमाला को मार गिराया है। हमास राजनीतिक ब्यूरो का सदस्य अबू अहमद ज़कारिया मुअम्मर भी इजराइली वायुसेना में मारे गए हैं। इजरायल और हमास की इस लड़ाई में इजरायल के करीब 900 नागरिकों के मारे जाने की खबर है। वहीं इजरायल की वायुसेना ने पूरे गाजा इलाके को नेस्तेनाबूत कर दिया है।
हमास ने अभी भी 130 से अधिक इजरायली नागरिक बंधक बना रखे हैं। वहीं गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में मरने वालों 800 के करीब पहुंच गई है। करीब चार हजार से अधिक लोग घायल हैं। इजरायली वायु सेना ने गाजा की सबसे बेहतरीन कालोनी को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। इजरायल ने कहा है कि युद्ध हमास ने शुरू किया है लेकिन इसे खत्म हम करेंगे। इजरायल की सेना ने कई इलाकों पर फिर से नियंत्रण कर लिया है और करीब 1500 आतंकियों के शव इजरायल के क्षेत्र में पाए गए हैं।

नौसेना कमांडर भी हिरासत में
इजरायली सेना ने जवाबी हमले के पहले ही दिन आतंकी संगठन हमास के नौसेना प्रमुख को हिरासत में ले लिया था। नौ सेना प्रमुख मुहम्मद अबु अली ने ही इजरायली म्यूजिक फेस्टिवल पर भयावह हमला किया था। हमले के पहले ही दिन ही इजरायली वायु सेना ने हमास के उस ठिकाने पर हमला किया था जहां से हमास हमले का संचालन कर रहा था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए