पीबीएम में कॉटेज निर्माण की राज्य सरकार की स्वीकृति हुई जारी
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल का जनाना अस्पताल जहां प्रतिदिन 60 से 70 डिलीवरी होती है और यहाँ अस्पताल निर्माण के समय से ही गंभीर प्रसूताओं एवं उनके नवजात को रखने के लिए कॉटेज का निर्माण करवाया गया था ताकि उनको आवास संबंधी कोई असुविधा ना हो लेकिन लगभग एक दशक पहले इन कॉटेज को हटा दिया गया था। प्रसूताओं की परेशानियों को देखते हुए भामाशाह सींगी परिवार ने 36 कॉटेज का निर्माण करवाने हेतु सहमति पत्र सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी को सौंपा गया था। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि 7 अक्टूबर शनिवार को राज्य सरकार द्वारा सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में पूर्व में स्थापित एन वार्डों (वर्तमान में ध्वस्त) के स्थान पर 36 कॉटेज वार्डों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी थी ओर प्रिंसिपल गुंजन सोनी द्वारा 8 अक्टूबर रविवार को सींगी परिवार को राज्य सरकार द्वारा जारी सहमति पत्र सौंपा गया।

प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी, जनाना अस्पताल विभागाध्यक्ष स्वेता कोचर एवं डॉ जितेन्द्र आचार्य ने कॉटेज की आवश्यकताओं को देखते हुए सींगी परिवार को कॉटेज निर्माण हेतु प्रेरित किया। वर्तमान में जनाना अस्पताल में कॉटेज निर्माण की आवश्यकता भी महसूस की जा रही थी। सींगी परिवार द्वारा बीकानेर संभाग एवं अलग अलग राज्यों से आने वाली प्रसूताओं के सुविधार्थ कॉटेज का निर्माण करवाकर राज्य सरकार को सुपुर्द किया जाएगा। इस अवसर पर सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी, श्रीराम सींगी, किसनलाल सींगी, द्वारकाप्रसाद पचीसिया, हरिनारायण व्यास, डॉ. जितेन्द्र आचार्य आदि उपस्थित हुए।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन