घर-घर चना दाल का होगा वितरण, अभियान का किया शुभारम्भ
बीकानेर। भारत सरकार बढ़ती महंगाई से आमजन को राहत देने के उद्देश्य से नेफ़ेड के माध्यम से 60/- प्रति किलो की दर से चना दाल बेचने जा रही है। अधिकृत फ़र्म प्रतिनिधि किशन लोहिया ने बताया कि बीकानेर में आमजन के लिए इस योजना का शुभारम्भ हो गया है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में टैक्सी के माध्यम से घर-घर चना दाल का वितरण किया जा रहा है। संचालक अनिल चांडक ने बताया कि सरकार की योजना के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति अधिकतम 5 किलो चना दाल ले सकता है।

आज टैक्सी को समाजसेवी जुगल राठी, मगनलाल चांडक एवं देवकिशन लोहिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा अध्यक्ष अनिल झूमर सोनी, वैश्य सभा सचिव विजय बाफऩा, प्रदेश उपाध्यक्षा सरला लोहिया, ममता राठी, शीलू चांडक, कपूर राठी, कपिल लढ़ा, नारायण डागा, प्रदीप उपाध्याय, दिनेश राठी, राहुल पारीक, मनोज बिनानी, अखिलेश जोशी एवं कमल राठी आदि ने सरकार की इस योजना को सराहा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन