बोलेरो ने खाए पलटे, युवक की मौत
तेज रफ्तार बोलेरो 5 सेकेंड में 5 बार पलटी। उसमें बैठा युवक सड़क से 100 मीटर दूर जाकर गिरा। उसकी मौत हो गई। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। हादसा झुंझुनूं शहर से 10 किलोमीटर दूर लालपुर गांव में पेट्रोल पंप के पास हुआ। ब्लैक कलर की क्रेटा मंड्रेला से झुंझुनूं की तरफ तेज रफ्तार से निकली। पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर सड़क पर खड़ी एक बस सवारियां उतार रही थी। इस दौरान क्रेटा ड्राइवर ने स्पीड धीमी नहीं की। तेज रफ्तार में बस को ओवरटेक किया। इस दौरान सामने से आ रही बोलेरो ने क्रेटा को बचाने के लिए तेज कट मारा। बोलेरो बेकाबू हो गई।

लहराती हुई बोलेरो सड़क किनारे मिट्टी के टीले से टकराकर 5 बार पलटी।कार का दरवाजा खुला और ड्राइवर के पास फ्रंट सीट पर बैठा राकेश हवा में 30 फीट उछला और 100 फीट दूर जाकर गिरा। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद पेट्रोल पंप के पास मौजूद 4 लोग वहां पहुंचे। इस दौरान पीछे से आ रही एक सफेद कार के ड्राइवर ने भी हादसा देख कार रोक ली। राकेश झुंझुनूं स्थित पिलानी के खड्डा बस्ती का रहने वाला था। बोलेरो में राकेश के अलावा ड्राइवर नयूम भी था। उसकी हालत गंभीर है। नयूम भी पिलानी की खड्डा बस्ती का रहने वाला है। बुधवार शाम को बोलेरो से वे झुंझुनूं से मंड्रेला की तरफ जा रहे थे।
सात दिन में दूसरी घटना : बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष