नड्डा ने कहा गहलोत साहब 2030 से पहले 2023 आता है, गिनती भूल गए क्या?
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में बीजेपी के आपणो राजस्थान, सुझाव आपका संकल्प हमारा अभियान की लॉन्चिंग हुई। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कैंपेन की शुरुआत की। कार्यक्रम में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया समेत कई नेता शामिल हुए। नड्डा ने कार्यकर्ताओं को कहा- आपके सुझाव से राजस्थान मजबूत होगा। यह संकल्प पत्र एक दस्तावेज ही नहीं है। यह हमारा लक्ष्य है, जिसे हमें पूरा करना है। कांग्रेस ने लंबे समय तक राज किया। कांग्रेस की संस्कृति थी कि इनके नेता जंगल में चूना लगाकर जनता को बताते थे कि यहां से सड़क निकलेगी। भोली भाली जनता उसे मान भी लेती थी। चुनाव हो जाते थे और जनता को चूना लग जाता था।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी ने उस संस्कृति को बदला। उन्होंने रिपोर्ट कार्ड की संस्कृति शुरू की। जो कहा है वो करेंगे और उसे बताएंगे। अब तो यह हो गया है कि जो कहा है, उसे करेंगे और जो नहीं कहा उसे भी पूरा करेंगे। हमने कहा- धारा 370 हटाएंगे। उसे हटा दिया। हमने कहा- मंदिर वहीं बनाएंगे। हमारे विरोधी कहते थे, तिथि कब बताएंगे। अब हम कहते हैं जनवरी में आपको बुलाएंगे। नड्डा ने मिशन-2030 पर चुटकी लेते हुए कहा- मैं यहां आया तो देखा जगह-जगह मिशन-2030 के पोस्टर लगे हैं। गहलोत साहब 2030 से पहले 2023 आता है। गिनती भूल गए क्या? गहलोत साहब गुलाटी खा जाओगे। 5 साल तो इन्होंने सचिन कहां जाता है, इसमें निकाल दिए। विधायक उनके साथ रहे, इसलिए उन्होंने विधायकों को खुली छूट दी और खूब लूट मचाई। इन्होंने जो वादे किए, उनका हाल तो आपको पता है। एक, दो, तीन…दस तक गिनती बोलने वाले तो अब यहां आएंगे नहीं। उनकी बहन भी यहां नहीं आती है। वे महिला उत्पीडऩ में कई प्रदेशों में जाती हैं, लेकिन राजस्थान में रणथंभौर में आती है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए