25 हजार रुपए का ईनामी बदमाश विष्णु गिरफ्तार
बीकानेर पुलिस ने पच्चीस हजार रुपए का ईनामी बदमाश को गिपïतार किया है। गिरफ्तार युवक 19 साल का विष्णु सियाग है, जो पिछले महीने हत्या के प्रयास के एक मामले में अभियुक्त बनाया गया था। नयाशहर थाने में 18 अगस्त को उमेश सियाग ने रिपोर्ट दी थी कि से वो अपने ऑफिस में बैठा था। इसी दौरान उससे पुरानी रंजिश रखने वाला विष्णु बिश्नोई, नरेन्द्र डेलू, अरुण भाट एक अन्य उसे मारने के लिए वहां आए।
जान से मारने की नीयत से दो मोटर साईकिल पर हथियार लेकर आये। ऑफिस के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। आफिस में बैठे स्टाफ मनोज कुम्हार सुभाष बिश्नोई अन्य टेबलों के नीचे घुसकर अपनी जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुन भीड एकत्र होने लगी तो विष्णु वगैरा वहां से भाग निकले। नयाशहर थानाधिकारी मोनिका विश्नोई इस मामले में दो आरोपीयो को गिरफतार कर जेल भिजवा चुकी हैं जबकि विष्णु सियाग की तलाश चल रही थी।

जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट एवं लुट जैसे 5 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। विष्णु सियाग की उम्र महज 19 साल है। वो नयाशहर थाना क्षेत्र का ही निवासी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी मोनिका बिश्नोई, कांस्टेबल कैलाश, रामदयाल, रामकिशन की विशेष भूमिका रही।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन