अवैध शराब के साथ 6 गिरफ्तार
बीकानेर।अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रही दो गाडिय़ों और उसके साथ चल रहे छह युवकों को बीकानेर की रणजीतपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसे अस्सी कार्टून शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम और एडिशनल एसपी प्यारेलाल शिवराण को ये रिपोर्ट मिली थी कि अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है।
इस पर कोलायत सीओ अरविन्द कड़वासरा के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। रणजीतपुरा पुलिस ने एक स्वीफ्ट कार को रुकवाकर चैक किया तो इसमें छह कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद हुई। एक पिकअप में पानी की बोतलों के नीचे शराब छिपाई गई थी। पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के कुल 74 कार्टून करीबन 7 लाख रुपए की कीमत की अवैध शराब दोनों गाडिय़ों से जब्त की गई।

पुलिस ने महेश पुत्र मानाराम बिश्नोई उम्र 34 साल निवासी बाडमेर, ईस्माईल खान पुत्र महावीर उर्फ साबीर उम्र 24 साल निवासी सुरतगढ श्रीगंगानगर, देवेन्द्र पुत्र भैराराम उम्र 19 साल निवासी बाडमेर, नरेन्द्र पुत्र कालूराम बिश्नोई उम्र 34 साल निवासी सांचौर, दिनेश पुत्र मोहनलाल बिश्नोई उम्र 20 साल निवासी बाडमेर, अजय उर्फ भजनाराम पुत्र किसनाराम बिश्नोई उम्र 24 साल निवासी बाडमेर को गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इस कार्रवाई में भूपसिंह सहारण थानाधिकारी रणजीतपुरा, हेड कांस्टेबल गोकूल चन्द, मानसिहं लालाराम,प्रदीप कुमार, मोबताराम, जगदिश कुमार अशोक कुमार, राजू चौधरी व साइबर सेल के दीपक कुमार की खास भूमिका रही।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन