शराब की दुकान का वीडियो बना रहे युवक को पीटा
प्रदेश में आठ बजे बाद शराब की दुकान बंद रखने का नियम है लेकिन इसकी पालना बहुत कम हो रही है। ऐसी ही एक दुकान उदासर में है, जहां रात आठ बजे बाद खुली दुकान का वीडियो बनाना युवक को भारी पड़ गया। कुछ लोगों ने मिलकर न सिर्फ उसकी पिटाई कर दी, बल्कि बाइक भी तोड़ दी। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। उदासर निवासी चंदन सिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि वो तय समय के बाद खुली दुकान का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान रामनिवास और मनोज कुमावत ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इनके साथ आठ-दस अन्य युवक भी आ गए। इन लोगों ने भी मारपीट शुरू कर दी। उसे किडनेप करके ले गए और वहां भी मारा-पीटा। इतना ही नहीं चंदन सिंह की गाड़ी भी तोड़ दी। अब इस मामले में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश को सौंपी गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन