चोर थाने की दीवार फांदकर हुआ फरार, पुलिस अधिकारी सस्पेंड
बीकानेर में व्यापारियों ने एक चोर को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंपा। कुछ देर बाद जब मामले की जानकारी लेने थाने पहुंचे तो मालूम चला कि चोर तो फरार हो चुका है। पुलिस ने चोर को पकडऩे के लिए चप्पे-चप्पे पर दबिश दी। करीब दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे रेलवे स्टेशन से पुलिस ने वापस दबोच लिया। मामले में बीकानेर की लूणकरणसर पुलिस की लापरवाही सामने आई है। थाने के प्रहरी सिपाही वीरेंद्र सिंह को इस मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। मंगलवार को एक युवक को व्यापारियों ने चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और बाद में पुलिस को मौके पर बुलाकर उसे सौंप दिया। चोर, पुलिस थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया।

इस बीच पुलिस अधीक्षक ने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। मंगलवार सुबह लूणकरनसर के रोझा रोड स्थित एक दुकान पर युवक ने करीब 2 लाख 33 हजार रुपए चोरी कर लिए। व्यापारियों ने इस युवक को संदिग्ध स्थिति में देखकर पकड़ लिया। उसने पहले तो चोरी से इनकार किया लेकिन बाद में उसकी पैंट से कुछ रुपए बरामद हुए। जब जेब से रुपए निकाले तो अंडरवियर के अंदर से दो लाख 33 हजार रुपए निकले। ये रुपए व्यापारियों ने वापस गल्ले में डाल लिए और चोरी करने वाले युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। लूणकरनसर पुलिस की गाड़ी मौके पर आई और युवक को अपने साथ लेकर गई। बाद में जब व्यापारी उस पर कार्रवाई के लिए थाने पहुंचे तो एएसआई बजरंग लाल मीणा ने बताया कि युवक थाने से फरार हो गया है। इससे व्यापारी नाराज हो गए। अब लूणकरनसर पुलिस इस युवक की तलाश में जुट गई है। जगह-जगह उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस बीच पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के आदेश पर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जा रही है। चोरी के आरोप में गिरफ्तार राहुल को कुछ घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया है। वो रेल से भागने की कोशिश में था। इस मामले में सिपाही वीरेंद्र सिंह को निलंबित किया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन