कर्मचारी ने रोगियों के पर्चों में की गड़बड़ी, 20 लाख के गबन का आरोप
बीकानेर। मारवाड़ हॉस्पिटल के काउंटर से करीब बीस लाख रुपए का गबन का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो सदर थाने में अपने कर्मचारी के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस अब भर्ती मरीजों का रिकार्ड खंगाल रही है। रेलवे ग्राउंड के पास स्थित मारवाड़ अस्पताल के प्रबंधक अजय वर्मा ने एफआईआर दर्ज करवाई है। वर्मा का आरोप है कि नारायण चारण उनके यहां काउंटर पर काम करता था। इस दौरान रोगियों की पर्ची बनने पर भुगतान लिया जाता।

ये पर्ची बाद में निरस्त भी होती है तो भुगतान वापस कर दिया जाता है। इस बीच पता चला कि बड़ी संख्या में पर्चियां फर्जी तरीके से निरस्त बताकर उसका भुगतान अपने पास रख लिया गया। जिन रोगियों की पर्ची निरस्त बताई गई, हकीकत में वो अपना इलाज ले रहे हैं या इलाज ले चुके थे। एक-दो मामलों का पता चलने के बाद पूरे मामले की अस्पताल स्तर पर छानबीन की गई। इसके बाद करीब बीस लाख रुपए के गबन की आशंका जताई गई। अब नारायण चारण के खिलाफ बीस लाख रुपए गबन करने का मामला दर्ज कराया गया है। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई हनुमंत सिंह को सौंपी गई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन