बाबा के जयकारों से गूंजा सुजानदेसर, अभिषेक व जोत आरती में उमड़े श्रद्धालु

बीकानेर। भादवा सुदी दशमी को सुजानदेसर स्थित रामदेव मंदिर में मेला लगता है। अलसुबह करीब 4 बजे से ही बाबा के जयकारों की गूंज होने लग गई थी। बाबा रामदेवजी का विशेष अभिषेक हुआ और जोत आरती की गई। सुजानदेसर से लेकर गंगाशहर मुख्य बाजार तक श्रद्धालुओं की रेलमपेल रही। अधिकतर स्थानीय श्रद्धालुओं ने पैदल धोक लगाई। गंगाशहर बाजार से लेकर मंदिर तक अनेक स्थानों पर जल सेवा, नींबू-पानी, छाछ आदि की सेवाएं लगी हुई थी। मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग को वन-वे कर दिया था जिससे यातायात काफी हद तक नियंत्रित रहा। पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुचारू रही। शाम को आरती के समय हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा को धोक लगाई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन