ट्रेन में लगी आग, जान बचाकर भागे यात्री
मुंबई से अहमदाबाद जा रही हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसे ही गुजरात के वलसाड पहुंची इसमें आग लग गई, जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। गुजरात के वलसाड में एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आग की चपेट में आ गई। यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद आ रही थी। तिरुचिरापल्ली और श्री गंगानगर के मध्य चलने वाली हमसफऱ एक्सप्रेस जैसे ही छिपवाड के नजदीक पहुंची तो ट्रेन के जनरेटर वाले डिब्बे में आग लग गई। आग लगते देख मौके पर लोगों में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शुरुआत जनरेटर वाले डिब्बे से हुई फिर फैलकर यह आग यात्री कोच तक पहुंच गई। इसके बाद आग से क्षतिग्रस्त डब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया। यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद जा रही थी। सबकुछ सामान्य चल रहा था तभी जेनरेटर वाली बोगी में आग लग गई, फिर यह तेजी से पैसेंजर वाली बोगी की तरफ फैलने लगी। इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया और ट्रेन को रोक दिया गया। ट्रेन रुकते ही सभी यात्रियों को तेजी से नीचे उतारा गया। सब लोग ट्रेन से दूर भागने लगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए