पहले चोर अब कबाड़ी को किया गिरफ्तार
बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास बन रही एक बिल्डिंग से लोहे का सामान चोरी करने के मामले में कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस ने एक युवक को भी पकड़ा था। मुक्ता प्रसाद नगर थाना एरिया में हुई चोरी के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान हुई पूछताछ में पता चला कि उसने चोरी का सामान असरफ को बेच दिया था। असरफ सिटी लाइट स्टूडियो जोशीवाड़ा के पास रहता है। पुलिस ने असरफ से पूछताछ की तो चोरी का सामान खरीदना बताया गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे लोहे की प्लेट्स बरामद की गई है। हालांकि निर्माणाधीन बिल्डिंग से लोहे की प्लेट्स के अलावा तिपाही, लोहे के पाईप, सरिया, बिजली का मीटर, लोहे की जाली, नट-बोल्ट, बिजली के कॉपर वायर भी चोरी हुए थे। पुलिस इनकी बरामदगी करने में लगी है। ये पता लगाया जा रहा है कि अकेले असरफ ने ही सारा सामान खरीदा था या फिर कुछ और कबाड़ी भी चोरी का सामान खरीद रहे हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन