पंद्रह हजार की रिश्वत के साथ कांस्टेबल गिरफ्तार
बीकानेर के बज्जू थाने के कांस्टेबल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एक परिवाद को निपटाने के नाम पर कांस्टेबल बनवारी लाल ने रिश्वत की डिमांड की थी, जिसकी शिकायत परिवादी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को कर दी। मंगलवार को एसीबी ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

बीकानेर के एडिशनल एसपी महावीर शर्मा ने बताया कि पुलिस स्टेशन बज्जू में चल रहे एक प्रकरण में कांस्टेबल बनवारी लाल ने पंद्रह हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत मिलने पर पुष्टि की गई और मंगलवार को ट्रेप प्लान किया गया। परिवादी रिश्वत की राशि देने पहुंचा तो एसीबी की टीम आसपास ही थी। जैसे ही पंद्रह हजार रुपए हाथ में लिए, वैसे ही एसीबी ने बनवारी लाल को दबोच लिया। उसके कब्जे से रिश्वत के पंद्रह हजार रुपए भी बरामद कर लिए गए। बनवारी लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अब एसीबी बनवारी के घर की छानबीन करेगी। इसके साथ ही उसके बैंक खातों की छानबीन भी हो सकती है। एसीबी ने परिवादी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन