बुजुर्ग पर ढही दीवार, मौके पर हुई मौत
बीकानेर में शनिवार रात एक मकान की दीवार गिरने से 75 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। बीकानेर में बारिश के चलते बुजुर्ग अपने जर्जर घर से बाहर आ रहा था, तभी एक तरफ से दीवार उसी पर आ गिरी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
तेलीवाड़ा के न्यारियों के मोहल्ले में रहने वाले 75 साल के गुलाम मोहम्मद बारिश के चलते घर से बाहर आ रहे थे। मकान जर्जर स्थिति में था। इस दौरान मकान गिरने का डर था। लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण बुजुर्ग रात में घर से बाहर निकल रहे थे कि अचानक एक दीवार उन पर ही आ गिरी। घर के अंदर रखा सामान बाहर ला रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। सिर सहित शरीर के अनेक हिस्सों पर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें पीबीएम अस्पताल भी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बीकानेर शहर में बारिश के सीजन में मकान गिरने का सिलसिला जारी रहता है। नगर निगम ने कई बार सर्वे भी किया लेकिन मकान खाली करवाने और उन्हें गिराने की कार्रवाई नहीं हो पाई। पिछले दिनों मॉर्डन मार्केट के पास अग्रवाल क्वार्टर में भी एक मकान की छत गिर गई थी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन