माता त्रिशला ने देखे 14 स्वप्र, पालना में झूले प्रभु
बीकानेर। रांगड़ी चौक स्थित तपागच्छीय पौषधशाला में माता त्रिशला के 14 स्वप्न तथा भगवान महावीर स्वामी के जन्म वांचन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विजय सेठिया द्वारा पालना धूमधाम से घर ले जाया गया तथा पुन: सुबह पौषधशाला में लाया गया। थाली बजाकर पालना व जन्म वांचन की रस्म निभाई गई। जानकारी के अनुसार महावीर स्वामी के जन्म से पूर्व उनकी माता त्रिशला देवी ने 14 स्वप्र देखे उन स्वप्नों का श्री संघ को दर्शन करवाए जाते हैं। पर्यूषण पर्व निमित्त पौषधशाला में विधिकारक संजय भाई कुकरेचा (मध्यप्रदेश) द्वारा अ_ाई पर्व पर प्रवचन, कल्पसूत्र आदि का वांचन किया जा रहा है। इस दौरान श्रीसंघ अध्यक्ष रिखबचंद सिरोहिया, विजय कोचर, शांतिलाल सेठिया, लीलम सिपानी, विजय सेठिया, विकास सिरोहिया, सुरेन्द्र कोचर, विजय कोचर, सुरेन्द्र जैन बद्धानी, रेणु सेठिया, कृति सेठिया, कविता कोचर, अंजू कोचर आदि की सहभागिता रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन