सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी जिंदा पकड़े गए
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पिछले 48 घंटे से ज्यादा समय से जारी मुठभेड़ के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आज सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा के एक खतरनाक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। आज बारामूला पुलिस और सेना की आठवीं राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त अभियान चलाया इसी अभियान के दौरान सीमांत इलाके उरी से दो जिंदा आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आतंकियों के पास से 02 पिस्तौल, 05 हैंड ग्रेनेड और अन्य सामान बरामद किया गया है।

आतंकियों की पहचान बारामूला निवासी जैद हसन मल्ला और मोहम्मद आरिफ चन्ना के रूप में हुई है। वरिष्ठ अधिकारी ने बयान में कहा, दोनों सीमा पार पाकस्तिान स्थित अपने आकाओं के इशारे पर हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी करते हैं और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इन हथियार और गोलाबारूद को लश्कर के आतंकवादियों तक पहुंचाने का काम करते हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन