आतंकियों से मुठभेड़ जारी, अनंतनाग में 4 दिन में 4 शहीद
कश्मीर में अनंतनाग के गडूल कोकेरनाग में चौथे दिन शुक्रवार को भी आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। बुधवार को आतंकियों की गोली लगने से घायल जवान की भी मौत हो गई है। अनंतनाग में चल रहे एनकाउंटर में अब तक 4 शहीद हो चुके हैं। इनमें सेना के दो अफसर एक जवान और एक पुलिस अफसर शामिल हैं। 2-3 आतंकी राजौरी तक फैले पीर पंजाल के घने जंगलों में छिपे हैं। इनमें एक लश्कर-ए-तैय्यबा का कमांडर उजैर खान है। इन्हीं आतंकियों के हमले में बुधवार को सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के ष्ठस्क्क हुमांयू भट शहीद हुए थे। एक जवान भी शहीद हुआ है। इससे पहले मंगलवार को राजौरी में भी एनकाउंटर हुआ था, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हुआ था। सैन्य अफसरों का कहना है कि आतंकियों को 4 किलोमीटर के दायरे में घेर लिया गया है। इन्हें कभी भी ढेर कर दिया जाएगा। ड्रोन से बमबारी की जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए