सब जूनियर नेशनल गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता में बीकानेर की दस बेटियां कर रही प्रदेश का प्रतिनिधित्व
राजस्थान ने 5-1 से तेलंगाना को किया पराजित, चार गोल के बाद बीकानेर की मंजू कंवर बनी प्लेयर ऑफ द मैच
बीकानेर। बीकानेर में प्रशिक्षण प्राप्त कर नेशनल टूर्नामेंट के लिए कर्नाटक गई अंडर-14 राजस्थान फुटबॉल टीम ने पहला मैच जीत लिया है। प्रशिक्षण शिविर से जुड़े भैरूरतन ओझा ने बताया कि पहला मैच तेलंगाना के साथ खेला गया, जिसमें राजस्थान ने 5-1 से तेलंगाना को पराजित कर दिया। मैच में राजस्थान की ओर से खेल रही बीकानेर की मंजू कंवर ने चार गोल किए। हनुमानगढ़ की आलिया ने एक गोल किया। मंजू कंवर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि बीकानेर के गंगा गोल्डन जुबली गार्डन में पिछले कई दिनों से राजस्थान के फुटबॉल खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण चल रहा था, इन्हीं खिलाडिय़ों से राजस्थान की टीम का चयन हुआ, जिन्हें 11 सितंबर को बीकानेर से कर्नाटक के लिए रवाना किया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन