गर्मी ने छुड़ाए पसीने, हो सकती है बारिश
बीकानेर। पिछले एक सप्ताह से गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर रखा है। बीकानेर सहित प्रदेश के अनेक हिस्सों सप्ताह के शुरु में 40 डिग्री पार गर्मी आंकी गई थी। दो दिनों से तेज हवाओं के कारण 1-2 डिग्री पारा जरूर कम हुआ है लेकिन दिन में सूर्य की तपिश तपा रही है। हालांकि बुधवार को गंगानगर और फतेहपुर में पारा 40 डिग्री पार रहा शेष जिलों में 40 डिग्री के भीतर ही रहा। बारिश नहीं होने तथा भीषण गर्मी ने किसानों की हालत खराब कर रखी है। प्रदेश में बुधवार को धौलपुर, डूंगरपुर, कोटा, चित्तौडग़ढ़ में बारिश की सूचना है। इसके साथ ही बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में भी फुहारों ने कुछ राहत प्रदान की है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिनों के दौरान मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग के जिलों में भी आगामी 5-6 दिनों के दौरान दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन