बीकानेर का संत समाज हुआ एकत्र, करेंगे प्रदर्शन…. देखें वीडियो
मंगलवार को कोटगेट पर संत समाज करेगा प्रदर्शन, स्टालिन का जलाएंगे पुतला
बीकानेर। सनातन धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां सुनने के बाद बीकानेर के संत समाज ने एक आवश्यक मीटिंग सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में आयोजित की गई। बीकानेर संत समाज के अध्यक्ष श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि बीते दिनों तमिलनाडू के मुख्यमंत्री के बेटे ने उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी से संत समाज आक्रोशित है।

श्रीसरजूदासजी महाराज ने कहा कि इस तरह के बयान केवल राजनैतिक फायदे के लिए-दिए जाते हैं, लेकिन संत समाज यह चेतावनी देता है कि सनातन के खिलाफ बोलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही होगी। नवलेश्वर मठ के श्री विलासनाथ जी महाराज ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुजरात के स्वामीनारायण मंदिर से संबंधित ऐसे कई वीडियो आए हैं जहां स्वामीनारायण संप्रदाय के स्वामियों ने अपने प्रवचन (उपदेश) के दौरान नाथ सम्प्रदाय के खिलाफ व हिंदू देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

श्रीविलासनाथजी महाराज ने कहा कि मंगलवार को सुबह 11 बजे कोटगेट पर सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वालों का पुतला जलाया जाएगा और जरुरत पड़ी तो ऐसे सनातन धर्मविरोधी टिप्पणी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। संत समाज की इस बैठक में योगी महंत सूरजनाथ, योगी महंत रामनाथ, महंत योगी विलासनाथ योगी ओमनाथ, योगी महंत सुभाषगिरी, प्रहलाददासजी, रामदासजी, शंकरगिरीजी, गिरधारीनाथ, अशोकनाथजी, योगी दीपकनाथजी एवं अमरीन पुरी जी महाराज उपस्थित रहे। गौरतलब है कि तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में एक बयान में सनातन धर्म की तुलना डेंगू से करते हुए कहा था कि सनातन का बस विरोध नहीं किया जाना चाहिए, इसे समाप्त ही कर देना चाहिए। ये धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि हम डेंगू, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते, हमें इसे मिटाना है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन