प्रचार-प्रसार ने पकड़ी गति, रोजाना सैकड़ों घरों तक पहुंच रहा अभियान
बीकानेर। आगामी 19 नवम्बर से 27 नवम्बर तक बीकानेर में 108 कुंडीय महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा सुनने का सौभाग्य बीकानेरवासियों को मिलेगा। आयोजक रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि आश्रम द्वारा संचालित सियाराम गौशाला में इस वृहद आयोजन की तैयारियां जोरों पर है।

प्रचार-प्रसार अभियान से जुड़े राजकुमार किराड़ू ने बताया कि रोजाना सैकड़ों घरों तक टीम द्वारा आयोजन हेतु निमंत्रण दिया जा रहा है। विगत दो दिनों में मुक्ताप्रसाद कॉलोनी, मोहता चौक व मूंधड़ा चौक में जनसम्पर्क किया गया। प्रचार-प्रसार समिति संयोजक कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि मोहता चौक संस्कृति पाटे पर श्रीसरजूदासजी महाराज का अभिनन्दन किया गया।

इस दौरान बाबला महाराज, राजकुमार जोशी, मनोज ओझा, गेवरचंद भदानी आनंद भदानी, मुन्ना बिस्सा, मांगीलाल जोशी व शहंशाह जोशी, भूरसिंह इंदा, बंशीलाल बालाना, राजेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रताप सिंह चंदेल, अंकित भारद्वाज, सूरजमालसिंह नीमराना, पंकज सिंह परमान, सूरजसिंह भदौरिया, मुरली गहलोत, राकेश सांखला एवं नारायण भाटी शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन