रामदेव कॉलोनी स्थित फैक्ट्री में 200 किलो खराब मिर्च करवाई नष्ट
बीकानेर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के दल ने रामदेव कॉलोनी, कानासर रोड स्थित मसाला फैक्ट्री पर निरीक्षण की कार्रवाई कर खराब मिर्च मसाला नष्ट करवाया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि श्रीकृष्ण मसाला फैक्ट्री में खराब मिर्च के पांच कट्टे मिले। प्रत्येक में 40 किलो के हिसाब से कुल 200 किलोग्राम मिर्च मसाला खराब पड़ा था। इस पर उत्पादन दिनांक भी अंकित नहीं थी। जनहित में इसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया। निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह गहलोत, श्रवण वर्मा, सुरेंद्र कुमार व राकेश गोदारा शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन