दो युवकों की पिकअप से कुचलकर हत्या का आरोप
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। मृतक सुरजासर गांव के रहने वाले हैं।
बाइक सवार युवक अपने गांव सुरजासर से बीकानेर आए थे। वापस गांव जाते समय उदयरामसर के पास सामने से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनोज और शिव उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई थी।

एक बच्चे को चोट लगी है, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते धमकी मिली थी जिसके चलते पिकअप से कुचल कर हत्या के आरोप लगाए जा रहे हैं। एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि परिजनों से जानकारी ली जा रही है। शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए हैं। जहां बुधवार सुबह पोस्टमार्टम होगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन