बीकानेर के इस क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को बनाया बंदी
बीकानेर। खाजूवाला और छत्तरगढ़ को वापस बीकानेर में मिलाने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने एसआई और एएसआई सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों को बंदी बना लिया है। खाजूवाला पुलिस थाने के पास ही पिछले एक महीने से क्षेत्र के लोग आंदोलन कर रहे हैं। धरना और प्रदर्शन के बाद सरकार ने आश्वासन दिया लेकिन आदेश नहीं हुए। मंगलवार को ये कर्मचारी एसडीएम ऑफिस पहुंच गए। यहां पर ताला लगा दिया।
इस दौरान यहां आवंटन सलाहकार समिति की मीटिंग चल रही थी। आंदोलन उग्र होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे ही एसआई और एएसआई सहित चार-पांच कांस्टेबल अंदर गए। आंदोलनकारियों ने बाहर से ताला लगा दिया। इस दौरान अनेक मंत्रालयिक कर्मचारी भी अंदर थे। आंदोलनकारियों ने सोमवार को ही तालाबंदी करने की चेतावनी दी थी।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक बीकानेर से कलेक्टर या संभागीय आयुक्त उनसे वार्ता नहीं करेंगे, तब तक तालाबंदी नहीं खोली जाएगी। ग्रामीण अब दंतौर उप तहसील को खाजूवाला में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट पुरुषोत्तम सारस्वत, मोहनलाल सिहाग, एडवोकेट सलीम खान, एडवोकेट भूपेंद्र सिंह, गुलाम मुस्तफा, मुसे खान दहिया ने प्रशासन को त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन