माँ करणी मंदिर में होगी राधा-कृष्ण बनो प्रतियोगिता
बीकानेर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 6 सितम्बर को जूनागढ़ के समक्ष स्थित श्रीकरणी माता मंदिर में शाम 7 बजे राधा-कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शिवम् डवलपर्स द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 12 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं ही शामिल हो सकते हैं।

शिवम् डवलपर्स के डायरेक्टर मानसिंह नरुका ने बताया कि बच्चों में संस्कारों का संचार हो तथा आध्यात्मिक संस्कृति का ज्ञान हो इसी उद्देश्य के अनुरूप यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में जो भी प्रतिभागी श्रीकृष्ण व राधा स्वरूप तैयार रहेगा उनमें श्रेष्ठ विजेताओं को विशेष पुरस्कार तथा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन हाथोहाथ करवाया जा सकता है। प्रतियोगिता से संबंधित विशेष जानकारी के लिए 8239751855, 9636811881 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन