साइबर फ्रॉड : साढ़े तीन माह बाद मिले 97,750 रुपए
बीकानेर। करीब साढ़े तीन महीने पहले एक व्यक्ति से फ्रॉड करके उसके खाते से 99 हजार रुपए निकाल लिये। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद बैंक खाते और यूपीआई ट्रांजेक्शन का पता लगाया। काफी मशक्कत के बाद अब उस खाते से पुलिस ने रुपए रिफंड करवा ही दिए। ये मामला साढ़े तीन महीने पुराना है।
जिसने सोलह मई को पुलिस को सूचना दी कि उसके खाते से 99 हजार रुपए निकल गए हैं। ये राशि खाते से निकालने से पहले उससे कई तरह की सहमति ली गई जो उसने बातों में आकर दे दी। बैंक खाते से रुपए निकलने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जिस खाते में यूपीआई के माध्यम से रुपए गए थे, उस खाते को टटोला।

काफी दिन तक उस खाते पर नजर रखी। जिस दिन उस खाते में रुपए मिले, उसी दिन उसे सीज करके 99 हजार रुपए पीडि़त महिला के खाते में ट्रांसफर करवा दिए। इंडियन बैंक चैन्नई से 97 हजार 750 रुपए वापस मिल गए। इस काम में बीछवाल पुलिस की भूमिका खास रही। थाने के साइबर टीम से जुड़े कांस्टेबल भंवरलाल ने टेक्निकल तरीके से खाते का पीछा किया और अंतत: 97 हजार 750 रुपए वापस पीडि़त को दिला दिए।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन