बीकानेर पहुंची पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन, पायलट का हुआ स्वागत
बीकानेर के विकास में माईल स्टोन है इलेक्ट्रिक ट्रेन- अर्जुनराम मेघवाल
बीकानेर। बीकानेर स्टेशन पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन संख्या 12457 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुरुवार सुबह 7.25 बजे पहुंची। बीकानेर की इस पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन के बीकानेर पहुंचने पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार और बीकानेर की जनता ने इसका स्वागत किया।
इलेक्ट्रिक ट्रेन लेकर आए लोको पायलट नीलाभ सक्सेना और उनके सहयोगियों का केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की इच्छाशक्ति से बीकानेर का रेलवे स्टेशन अब 471 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक बनने जा रहा है।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (टीआरडी) आदित्य लेघा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेशचंद जेवलिया, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, नरेश नायक, श्यामसुंदर चौधरी, गुमान सिंह राजपुरोहित, श्यामसिंह हांडला, संपत पारीक, किशन गोदारा, महावीरसिंह चारण, अशोक मीणा, अशोक प्रजापत, राजाराम विश्नोई, दिलीप पुरी, पंकज अग्रवाल, इमरान कायमखानी आदि उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन