बीकानेर के इस नेता को सैकड़ों बहनों ने बांधी राखी
बीकानेर। बहनों का स्नेह और शुभाशीष भाई को दीर्घायु व उन्नति प्रदान करता है। पौराणिककाल से बहन-बेटियों का सम्मान होता आया है, यह परम्परा आगे भी बढ़ती रहे। यह बात रक्षा बंधन पर भाजपा नेता महावीर रांका ने रक्षा संकल्प कार्यक्रम में बहनों को सम्बोधित करते हुए कही।
भाजपा कोषाध्यक्ष पवन महनोत ने बताया कि राजविलास कॉलोनी स्थित खैरपुर भवन में रक्षा बंधन पर पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा सर्वसमाज की बहनों के लिए रक्षा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर सैकड़ों बालिकाओं, युवतियों व महिलाओं ने महावीर रांका को रक्षा सूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु व सफलता की कामना की। उपस्थित सभी बहनों को महावीर रांका ने उपहार दिए व उनके हर दुख-सुख में साथ देने का वचन दिया।

कार्यक्रम में ओम नायक, नरपतसिंह भाटी, गौरीशंकर देवड़ा, मनोज गहलोत, विशाल चौपड़ा, जितेन्द्र सेठिया, विकास बोथरा, घनश्याम जाजड़ा, लोकेश छाबड़ा, जय उपाध्याय, पूजा सिंह, वर्षा भाटी, पलक राठौड़, पिंकी सोलंकी, एवं भारती सांखला उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन