अब इलेक्ट्रिक इंजन से जाएंगे दिल्ली…पढ़ें पूरी खबर
बीकानेर स्टेशन से पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन को उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय / जयपुर से अनुमोदन प्राप्त हो गया है। ट्रेन संख्या 12457 दिल्ली सराय रोहिल्ला- बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 30.08.2023 से प्रतिदिन इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 12458 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी दिनांक 31.08.2023 से प्रतिदिन इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी। बीकानेर मंडल पर कुल 1780 रूट किलोमीटर का इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूर्ण विद्युतीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके पूर्ण होने के बाद बीकानेर मंडल के सभी रेल मार्गों पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें संचालित होगी। इससे समय की बचत और प्रदूषण मुक्त ट्रेन संचालन हो सकेगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन