डेंगू-मलेरिया अलर्ट : सीएमएचओ कर रहे ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे… देखें वीडियो
बीकानेर। अत्यधिक बारिश के बाद मच्छरों के लिए अनुकूल वातावरण के चलते प्रदेश भर में मच्छर जनित बीमारियों डेंगू-मलेरिया के फैलने की आशंका बढ़ गई है। जिले में भी हर क्षेत्र से इक्का-दुका केस रिपोर्ट होने लगे हैं। स्थिति को समय रहते भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग एक माह से अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार दलबल सहित ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान मुख्यत: कोडमदेसर के निकट डाईया गांव तथा गजनेर में मलेरिया-डेंगू नियंत्रण संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया। दौरे पर उनके साथ एपिडेमियोलॉजिस्ट नीलम प्रताप सिंह राठौड़ व जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य मौजूद रहे।
डाईया में हाल ही में मलेरिया पॉजिटिव आए चौथी कक्षा के बालक के घर व विद्यालय जाकर जमीनी हाल जाना। मौके पर ही एंटी लारवा गतिविधियां करते हुए ग्रामीणों को स्वयं जिम्मेदारी पूर्वक वह गतिविधियां करने का आह्वान किया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डाईया में समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं को मच्छर के जीवन चक्र, बीमारियों के फैलाव, रोकथाम, एंटी लारवा व एंटी एडल्ट गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

लार्वा प्रदर्शन द्वारा उन्हें मच्छरों की पहचान भी बताई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर में संचालित निशुल्क जांच लैब में डेंगू-मलेरिया संबंधित हो रही जांचों का रिकार्ड देखा। डॉ अबरार ने फील्ड में एक्टिव सर्विलांस करते हुए अधिकाधिक केस ढूंढ निकालने और समय रहते उपचार शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही आईईसी गतिविधियां बढ़ाते हुए एंटी लारवा गतिविधियों में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बड़े जल स्रोतों में गंबूसिया मछली डालकर प्रभावी नियंत्रण हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से कुशलक्षेम ली। इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी डॉ दुर्गावती टाक, डॉ अंकिता सिंह, श्री राजूराम, श्री जोधसिंह, सीएचओ मोनिका आचार्य आदि मौजूद थे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन