केन्द्र सरकार का चुनावी धमाका, 200 रुपये सस्ता किया LPG गैस सिलेंडर
दिल्ली। महंगाई की मार झेल रही जनता को मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में 200 रुपये की कटौती की है। रक्षाबंधन से ठीक पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ग्राहकों को महंगाई पर बड़ी राहत दी है। दरअसल, सरकार ने रुक्कत्र गैस सिलेंडरों पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी मिल गई। इस छूट का फायदा ३३ करोड़ से अधिक लोगों को मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं के लिये गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए जाएंगे।

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 400 रुपए सब्सिडी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि आज हुए इस फैसले के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब कुल 400 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। मालूम हो कि उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को पहले से ही 200 रुपये की सब्सिडी मिलती है। इस योजना के तहत अब तक 9 करोड़ 60 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
उज्ज्वला योजना के लिए कौन पात्र है?
इस योजना से जुडऩे के लिए सबसे पहले आवेदक महिला होनी चाहिए और उनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी हो। वो महिला परिवार से होनी चाहिए। आवेदक महिला के पास क्चक्करु कार्ड और राशन कार्ड होना चाहिए। आवेदक महिला के परिवार के किसी मेंबर के नाम पर रुक्कत्र गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए